फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बोतलें तोड़ने वाली महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 काफलीगैर में ठेके के समीप एक कमरे में रखी गई लाखों रुपये शराब की पेटियों को तोड़ने वाली महिलाओं के खिलाफ झिरौली थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रही काफलीगैर क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने बृहस्पतिवार की रात को ठेके के बगल में एक मकान में रखी गई लगभग चार सौ पेटी शराब तोड़ दी थी। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। हजारों की तादाद में तोड़ी गई बोतलों के मलबे को हटाने के लिए प्रशासन को जेसीबी लगानी पड़ी थी।


भारी मात्रा में शराब नष्ट होने की सूचना के बाद शुक्रवार की सुबह एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस मामले में शुक्रवार की देर रात अनुज्ञापी धन गिरी गोस्वामी की ओर से झिरौली थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 457, 427 के तहत मामला दर्ज किया हैं। झिरौली के एसओ सत्यप्रकाश रायपा ने बताया कि अनुज्ञापी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें