फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइटी के खिलाफ मुकदमा

Mon, 04 Feb 2019 11:23 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
police
विज्ञापन

नगर में कारोबार कर रही पृथ्वी क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। लखनऊ में बैठे निदेशक मंडल पुलिस की जांच के दायरे में है।  

विज्ञापन


पृथ्वी क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी विगत पांच वर्षों से नगर में कारोबार कर रही है। शहर के निवेशकों का लगभग 50 लाख रुपया सोसाइटी में जमा होना बताया जा रहा है। आरडी और एफडी पूरी होने के बाद भी जब पैसा वापस नहीं मिला तो निवेशकों को संदेह हुआ। 

निदेशक मंडल से कई बार बात करने के बाद भी जब निवेशकाें को उनकी जमा राशि नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि निवेशकों की तहरीर पर पृथ्वी क्रेडिट सोसाइटी के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। जांच चल रही है। बताया कि जांच में काफी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई पर निवेशकों की उम्मीदें टिकी हैं। 
विज्ञापन

 

पृथ्वी क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ निवेशकों की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। सोसाइटी के संचालकों के खिलाफ पुलिस को सबूत मिले हैं।  - लोकेश्वर सिंह, एसपी बागेश्वर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें