फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड में सफाई अभियान चलाया

Wed, 25 Apr 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
सूरजकुंड में निरीक्षण करते ईओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरयू नदी के सूरजकुंड में गंदगी पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगरपालिका ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को पालिका के पर्यावरण मित्रों ने पूरे सूरजकुंड क्षेत्र में फैला कचरा हटाया।

विज्ञापन


बागेश्वर स्थित सूरजकुंड का विशेष महत्व है। उत्तरायणी, वैशाख महीने में बड़ी संख्या में जनेऊ संस्कार कराने के लिए लोग यहां आते हैं। सूरजकुंड में गंदगी के कारण इस वर्ष पंचमी को श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

खबर का संज्ञान लेते हुए नगरपालिका ने सूरजकुंड में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी ने सफाई कार्य करवाया। ईओ ने सूरजकुंड में कूड़ा करकट फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि नदियों को गंदगी से मुक्त कराने के लिए प्रतिदिन घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन


यदि कोई भी खुले में शौच करता मिला और कूड़ा करकट डालता पकड़ा गया तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, नगरवासियों ने सूरजकुंड में खनन से बने गड्ढों को पाटकर समतल बनाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें