चौखुटिया में रामलीला के पहले दिन अभिनय करती बालिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर में रामलीला शुरू हो गई है। पहले दिन नारद मोह, रावण, कुंभकरण व विभीषण द्वारा शिव तपस्या तथा सीर सागर में विष्णु सहित कई दृश्यों का मंचन हुआ। नारद की भूमिका महेशानंद जोशी, विष्णु की हेमा ढौंडी उर्फ पूनम, लक्ष्मी की हर्षिता उप्रेती, कामदेव की ज्योति रांई, शिव की बिपिन नैनवाल, रावण की जगत रॉई, विभीषण की दिनेश उप्रेती तथा कुंभकरण की भूमिका ध्यान सिंह ढौड़ी ने निभाई। इससे पहले मुख्य अतिथि महिला मंगल दल रामपुर की अध्यक्षा पदमा उप्रेती व विशिष्ठ अतिथि वीरांगना सुशीला देवी ने रामलीला का उद्घाटन किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नारायण दत्त उप्रेती, प्रबंधक इंदर राम, संरक्षक गजेंद्र नेगी व कोषाध्यक्ष बिपिन नैनवाल से सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन लीला जोशी व गजेंद्र नेगी ने किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के अलावा आयोजन समिति से जुड़े प्रकाश रावत, हीरा सिंह रांई, दिनेश उप्रेती, ललित उप्रेती, नवीन नैनवाल, जगत रॉई आदि कई लोग मौजूद थे।
नई परंपरा की शुरूआत की
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामपुर में हो रही रामलीला के पहले दिन कमेटी की ओर से किसी हाई प्रोफाइल दानदाता या बड़े जनप्रतिनिधि से उद्घाटन करवाने के बजाए महिलाओं से उद्घाटन करवा कर एक अच्छी परंपरा की शुरूआत की गई है। कमेटी द्वारा रामलीला का महिलाओं से शुभारंभ करवाने से लोगों में भी अच्छा संदेश गया है। ब्यूरो