फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सैनिक को रजिस्टर्ड पत्र से फटे हालत में मिले महत्वपूर्ण कागजात

विज्ञापन
कांडा के कोटभंडार में रजिस्टर्ड पत्र के भीतर इस तरह फटे थे कागजात। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील के कोटभंडार निवासी रिटायर्ड सैनिक को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए पेंशन के कागजात फटे हालत में मिले हैं। उन्होंने प्रकरण को कांडा के एसडीएम जोगेंद्र सिंह के सामने रखकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

कोटभंडार निवासी हरीश सिंह रावत ने 28 अगस्त को एसडीएम योगेंद्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उन्होंने भारतीय सेना में 17 वर्ष तक सेवा दी। 31 जुलाई को वह सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर रानीखेत से पेंशन संबंधी कार्यवाही की। उन्हें 26 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे रावतसेरा डाकघर के पोस्टमैन ने घर आकर पेंशन से संबंधित रजिस्टर्ड पत्र दिया। उन्होंने पूर्व प्रधान सुरेश सिंह रावत, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गिरधारी सिंह रावत, अनिल सिंह के समक्ष लिफाफा खोलकर देखा तो सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़कर लिफाफे में रखे गए थे। लिफाफे को भी फाड़ा गया था। इसमें रखे दस्तावेज पढ़ने और जरूरी कार्यवाही के लायक नहीं हैं। कहा है कि डाक सेवा में लापरवाही के कारण उनको पेंशन आदि की कार्यवाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने रंजिशन डाक फाड़ने का शक जताया है। आरोप की जांच कर कार्रवाई की भी मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि डीएम और पोस्टमास्टर कांडा को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें