फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

Mon, 20 Aug 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
कपकोट के राइंका नाचती में ललित को श्रद्धांजलि देते शिक्षक और छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को साइकिल दुर्घटना में जान गंवा चुके राइंका कपकोट के 11वीं के छात्र ललित गढ़िया के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। गमगीन माहौल में उसकी अंत्येष्टि की गई। इधर राजकीय आदर्श इंका कपकोट में आयोजित शोकसभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। ललित के निधन के शोक में विद्यालय बंद रहा।
विज्ञापन


  प्रधानाचार्य एमसी उप्रेती की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में शोकसंतप्प परिवार के प्रति गहरी संवदेेना जताई गई। इस मौके पर शिक्षक विनोद गंगवार, बंशी लाल, सुषमा टम्टा, पूरन हरड़िया, गंगा पांडे, राधेश्याम ओम प्रकाश, ईश्वर प्रकाश, कुंदन लाल, पंकज खोलिया और संदीप रावत आदि शामिल थे। इधर राइंका नाचती में आयोजित शोकसभा में राइंका भी छात्र ललित गढ़िया के निधन पर दुख जताया गया। शिक्षक दयाल कुमल्टा ने कहा कि ललित ने नौंवी और 10वीं तक पढ़ाई इसी विद्यालय से पूरी की। बताया कि ललित बहुत मेहनती था। घर का एकमात्र चिराग बुझ जाने से हर कोई दु:खी हैं। वहां भोजन माता हरूली देवी, पंकज कोरंगा, हिमांशु बड़ती, दीक्षा शाही, विवेक कोरंगा, मनीषा और सपना बड़ती आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें