अनुसूचित जाति बहुल गांवों में शौचालयों का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अंबेडकर जन कल्याण श्रमिक संगठन कांडा कमस्यार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांवों का निरीक्षण करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि अनुसूचित जाति बहुल गांव ग्वाड़ी, सिमकूना, सिलंखेत में अभी तक शौचालय निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकांश परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार, मनोज कुमार, सबजीत, संजय कुमार, दिवान राम, प्रयाग राम, राजंती देवी, राजन राम, शेखर राम, हरीश राम, दलीप राम, किशन राम, कौशल्या देवी, कुंदन लाल, मथुरा प्रसाद आदि ग्रामीण शामिल थे।