फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बसों को चलाने के लिए चालक-परिचालक की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो में धूल फांक रही हैं बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के रोडवेज डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, लेकिन चालक और परिचालकों की कमी के कारण एक दर्जन पुरानी बसें डिपो में खड़ी हैं और उनका संचालन नहीं हो पा रहा है। यह समस्या चार महीने से बनी हुई है, जिससे जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डिपो में बसों की संख्या बढ़ने के बावजूद सेवाओं में कोई विशेष विस्तार नहीं हुआ है। वर्तमान में केवल दिल्ली के लिए तीन और बरेली के लिए एक सेवा का संचालन हो रहा है। दिल्ली-धरमघर सेवा का संचालन भी जिला मुख्यालय से किया जा रहा है, जबकि इसे धरमघर से संचालित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, जिले के आंतरिक रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने के कारण 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांगों को सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रोडवेज डिपो प्रभारी गीता पांडेय ने बताया कि डिपो को आवंटित सभी रूटों पर संचालन किया जा रहा है। नए रूट पर बसों का संचालन तभी शुरू किया जाएगा, जब मुख्यालय से उन्हें आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें