जिला अस्पताल में काला फीता बांधकर कार्य करते लैब टेक्नीशियन देवेंद्र सिंह दोसाद।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियनों ने वेतन कटौती को लेकर तीसरे दिन भी काला फीता बांधकर विरोध जताया।
जिला अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियनों का कहना है कि वह कोरोना महामारी के दौरान लगातार कार्य कर रहे हैं।
जान जोखिम में डालकर कोविड सैंपलिंग कर रहे हैं। डेंगू, मलेरिया, टीबी, एचआईवी आदि बीमारियों का टेस्ट कर रहे हैं। इसके बावजूद उनका वेतन काटा जाना न्यायोचित नहीं है। संक्रमण के दौरान जोखिम होने के बावजूद सरकार जोखिम भत्ता नहीं दे रही है। लैब टेक्नीशियनों ने पूरा वेतन और कोरोना महामारी को देखते हुए जोखिम भत्ता देने की मांग की है। विरोध जताने वालों में पुष्पा बिष्ट, देवेंद्र सिंह दोसाद, आशुतोष धपोला शामिल थे।