फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में कुणाल, विनीता व जगदीश ने बाजी मारी 

Wed, 12 Dec 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विक्टर मोहन जोशी स्मारक इंटर कालेज बागेश्वर में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण की पहल पर विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 

 ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत हुई भाषण प्रतियोगिता में कुणाल जोशी, हेमलता, निषिता जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में विनीता प्रथम, ज्योति दास द्वितीय एवं नीरज गुरुरानी तृतीय रहे।  चित्रकला प्रतियोगिता में जगदीश सिंह रावत प्रथम, सुरेंद्र सिंह द्वितीय अंकित सिंह तृतीय रहे। अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण दिवस पर 14 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र तथा कुल 13,500 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। संचालन करते हुए प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने बताया कि 13 दिसंबर को नगर क्षेत्र के विद्यालयों के एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयं सेवी तथा अन्य छात्र-छात्राएं तहसील बागेश्वर में एकत्र होकर नुमाईश मैदान तक जन जागरूकता रैली निकालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर 14 दिसंबर को विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर में गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी, डा. दया सागर, संदीप जोशी, केएन जोशी, हेम लोहनी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, हिमांशु चौबे, मीनाक्षी उप्रेती, हरीश पांडे, गिरीश तिवारी, आशा, किरन जोशी, पुष्पा टम्टा, गंगा सिंह, जगदीश सिंह, धीरेंद्र कुमार पाठक, राजीव निगम आदि मौजूद थे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें