फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठायतबाड़ा में 15 दिन से पेयजल संकट

Sun, 10 Jul 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कठायतबाड़ा के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के आसपास वाले क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। नाराज लोगों ने सोमवार तक जलापूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। कठायतबाड़ा के लोगों का कहना है कि कठायतबाड़ा क्षेत्र में जखेड़ा और कठायतबाड़ा दो पेयजल योजनाएं बनाई गई हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी नहीं आने से उन्हें तीन किमी दूर से पेयजल जुटाना पड़ रहा है। कपड़े धोने सहित अन्य जरूरतों के लिए सरयू नदी में जाना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि पेयजल संकट के संबंध में पूछने के लिए विभागीय अधिकारियों को फोन करने पर फोन नहीं उठाया जाता है। विभाग लगातार कनेक्शन तो बांट रहा है।

लेकिन लोगों को पानी नहीं दिया जा रहा है। कठायतबाड़ा के लोगों ने पेयजल लाइनों को खुला छोड़ने पर भी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि रास्तों में बिछाए गए पाइपों से आवाजाही में राहगीर गिर रहे हैं। आरपी टम्टा, प्रकाश जोशी, अंबुली देवी, खिमराम, विमला देवी, गीता देवी, कमला देवी, अर्जुन सिंह आदि ने कहा है कि यदि सोमवार तक पेयजल किल्लत दूर नहीं हुई तो उन्हें जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें