फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छाए रानीखेत के कराटेबाज चार स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते 

Thu, 08 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
विज्ञापन
जयपुर में पदक विजेता रानीखेत के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तीन से सात दिसंबर तक जयपुर राजस्थान में संपन्न एआईकेएफ राष्ट्रीय कराटे डू चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रानीखेत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरी टीम द्वारा जीते गए 16 पदकों में से अकेले रानीखेत के खिलाड़ियों ने 12 पदक अपने नाम किए, जिनमें चार स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि चैंपियनशिप में देश के 28 राज्यों के तकरीबन 12 सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तराखंड की टीम ने पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीते। इनमें से चार स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदक रानीखेत के कराटेबाजों के नाम रहे। रानीखेत के मनीष बिष्ट, दिपांशु रौतेला, भव्या शर्मा, पायल बिष्ट ने स्वर्ण, हार्दिक शर्मा, अवंतिका मेहता, शिवानी गुप्ता ने रजत, जबकि नीलेश जोशी, संजय कुमार, उमेश राणा, गीतांजलि जोशी, मनीष आगरी, वंशिका अग्रवाल, शिवम भट्ट ने कांस्य पदक पर मुहर लगाई।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के चेयरमैन एके राय ने शीघ्र ही पदक विजेताओं को सम्मानित करने का आश्वासन दिया है। भारतीय कराटे महासंघ के अध्यक्ष रामेश्वर निर्वाण, महासचिव नरेंद्र मोर, डीएसओ सीएल वर्मा, गोपाल खोलिया, अशोक हाल गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या अजंता कर, टीम कोच प्रज्ञा जोशी, भूपाल बिष्ट ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें