फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा अर्चना के साथ कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेला शुरू 

Sat, 15 Sep 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
कोट भ्रामरी मेले की पूर्ष संध्या पर जखेड़ा गांव में पारंपरिक परिधान में चांचरी गाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूजा अर्चना के साथ  कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेला शुरू हो गया है। जखेड़ा के परिहार वंशज के लोग अपने गांव के देवी मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ पूजा सामग्री लेकर कोट भ्रामरी मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। रविवार को सायं चार बजे केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


मेले के अंतर्गत जखेड़ा के परिहार वंशज के लोग अपने गांव के देवी मंदिर से ग्राम प्रधान ईश्वर परिहार के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ पूूजा सामग्री लेकर शनिवार को शाम चार बजे को भ्रामरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ हुआ।   मेला कमेटी के अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष  हरीश ऐठानी, जिला पंचायत सदस्य  शिव सिंह बिष्ट, मेलाधिकारी सुंदर सिंह ने  मेला परिसर का व्यवस्थाओं का जाजया लिया। मेले में जिला पंचायत बागेश्वर की ओर से इस बार सीसीटीवी लगाया है। 

मेला कमेटी के सचिव रंजीत डसीला व सांस्कृतिक प्रभारी नंदन सिंह अल्मियां ने बताया कि कदली वृक्ष लेने ग्रामीण रविवार को सुबह नौ बजे  मवई गांव जाएंगे। शाम चार बजे मेले के उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि  विधायक चंदन दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, डीएम रंजना राजगुरु, एसपी मुकेश कुमार होंगे। 
विज्ञापन


कोट भ्रामरी मंदिर के प्रधान भंडारी और मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने बताया कि राजस्व पुलिस की टीम रविवार की प्रात: मां नंदा के दो करोड़ से अधिक मूल्य के  गहने लेने भगरतोला गांव जाएंगी। देवी को गहने रविवार को ही पहनाए जाएंगे। मेला कमेटी के सचिव रंजीत डसीला ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार की शाम सात बजे से सांस्कृतिक मंच पर होंगे। मेला परिसर में व्यापारियों ने दुकानें सजा दी है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें