भनार ग्राम पंचायत की मनोरम पहाड़ी शिखर की चोटी पर स्थित श्री श्री 1008 मूल नारायण के मंदिर में आयोजित श्री गणेश, देवी भागवत कथा सुनने वालों का तांता लगा हुआ है।
पूर्व सीएम और नैनीताल के सीएम भगत सिंह कोश्यारी 73 वर्ष की उम्र में 10 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में पहुंचे। उन्होंने भागवत कथा कई अंश सुनकर पुण्य अर्जित किया।
कथावाचक रमेश चंद्र पांडे ने कहा कि धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष प्राप्त करने के लिए लोगों का परोपकारी होना जरूरी है। इस लोक, परलोक को अच्छा बनाने के लिए लोगाें को अच्छा सोचने के साथ ही अच्छे काम करने हाेंगे। जीव हत्या से बचना होगा। दीन-दुखियों की सेवा करनी होगी।
मंदिर के संत उत्तमानंद महाराज यति के सान्निध्य में चल रहे इस अनुष्ठान में दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। यति महाराज ने बताया कि भागवत कथा की पूर्णाहूति 27 मई को होगी। उन्होंने भंडारे में सभी से शामिल होने की अपील की है।
कोश्यारी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, हेमा पाठक, सांसद अजय टम्टा के प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पलता मेहता, गणेश कपकोटी, प्रेम सिंह सुरकाली, गजेंद्र चौहान, करम दानू, तारा कपकोटी, गणेश कार्की आदि थे। पुजारी प्रेम सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।