फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनलगढ़घाटी में अवैध शराब और चरस की तस्करी जोरों पर

Wed, 24 Aug 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट ब्लॉक के कनलगढ़घाटी के गांवों में अवैध शराब और चरस का धंधा जोरों पर है। गांव गांव पहुंच रही चंडीगढ़ ब्रांड की शराब से गांवों का माहौल दिन प्रतिदिन अशांत होते जा रहा है। अवैध धंधे में लिप्त तत्वों का विरोध करने पर वह ग्रामीणों को धमका रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डीएम भूपाल सिंह मनराल को ज्ञापन सौंपकर अवैैध रूप से चल रहे शराब और चरस के धंधे में लिप्त तत्वों की शीघ्र पकड़ने की मांग की है।  

ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कनलगढ़घाटी क्षेत्र के हरसीला, पुड़कुनी, चलकाना, चचई, नान कन्यालीकोट, बैसानी, पौंसारी, सुमटी जगथाना, गैरखेत आदि गांवों में चंडीगढ़ ब्रांड की शराब बेरोकटोक पहुंच रही है। गांवों में चरस का धंधा जमकर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई युवाओं में नशे की लत पड़ गई है। नशेड़ियों के हो हल्ले से गांवों का माहौल अशांत बनते जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध पर इस धंधे में लिप्त तत्व उन्हें धमकाते रहते हैं। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी गांवों में गश्त नहीं करते हैं। उन्होंने डीएम से मामले में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिपं सदस्य माधवी देवी, प्रधान कुशी राम हरसीला, प्रतिमा देवी, विमला देवी, दरबान कपकोटी, पूरन कपकोटी कपकोट, दीवानी देवी, बीडीसी सदस्य शांति देवी आदि शामिल थे। डीएम ने मामले में आवश्यक र्र्कारवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें