फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में हड़ताल से 55 केएमओयू गाड़ियों की आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार की ओर से किराया बढ़ाने की मांग खारिज करने से नाराज कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) ने रविवार से बसों का संचालन ठप कर दिया। रविवार को कुमाऊं के 125 रूटों पर केमू की 350 बसों के चक्के थमे रहे। बसों का संचालन न होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। केमू स्टेशन अल्मोड़ा में केमू की बसें खड़ी रहीं। गंतव्य को जाने के लिए यात्री वाहनों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

केमू को पहाड़ की लाइफलाइन कहा जाता है। कुमाऊं मंडल में केमू की 125 रूटों पर रोजाना 350 बसों का संचालन होता है। अल्मोड़ा केमू स्टेशन से जिले के विभिन्न रूटों पर करीब 44 बसें रोजाना चलती हैं। रविवार को जिले में केमू की 44 बसों का संचालन ठप रहा। बसें स्टेशन में ही खड़ी रहीं। बसें न चलने से यात्रियों को भारी दिक्कतें हुईं।
कुछ दिन पूर्व सरकार ने कोविड गाइडलाइन के साथ सभी यात्री वाहनों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद वाहन स्वामियों ने किराया बढ़ाने की मांग की थी। राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से वाहन स्वामियों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया जिसे सरकार ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज केमू वाहन स्वामी विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक किराया नहीं बढ़ेगा वाहनों का संचालन नहीं करेंगे। पहाड़ की कई रूटों पर रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होता है। इससे यात्रियों को अधिक दिक्कतें हुईं।
रोडवेज की 11 सेवाएं हुईं स्थगित
अल्मोड़ा। चालकों की कमी के चलते रविवार को रोडवेज की 11 बसों का संचालन स्थगित रहा। 19 सेवाओं में से सिर्फ आठ सेवाएं ही चलीं। रविवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-हरिद्वार, अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-लखनऊ, अल्मोड़ा-बागेश्वर, धरमघर-दिल्ली, शाम पांच बजे की अल्मोड़ा-देहरादून, शाम साढ़े पांच बजे की अल्मोड़ा-दिल्ली, शाम सात बजे की अल्मोड़ा-दिल्ली बसों का संचालन ठप रहा।
पुराने किराये पर बस चलाकर केमू मालिकों को डीजल के पैसे तक नहीं मिलेंगे। शासन से कई बार मांग करने के बावजूद किराया नहीं बढ़ाया गया। इसलिए रविवार से बसों का संचालन बंद रखने का फैसला लेना पड़ा।
- हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक केमू।
बागेश्वर में हड़ताल से 55 केएमओयूू गाड़ियों की आवाजाही ठप
बागेश्वर। बस में किराया दोगुना करने की मांग को लेकर केएमओयू की हड़ताल से जिले में रोजाना आने वाली 55 गाड़ियों की आवाजाही भी ठप हो गई है। इस कारण आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने वाहनों में केवल 50 प्रतिशत सवारी बैठाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद से बस संचालकों को नुुकसान उठाना पड़ रहा है। वाहन मालिक पूरी सवारी बैठाने या किराया दोगुना करने की मांग कर रहे थे। सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं होने के बाद बस संचालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है।
जिले में रोजाना हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़ के अलावा ग्रामीण रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाता है। हड़ताल के बाद यात्रियों की मुश्किलें बढ गई हैं। रविवार को कोविड कर्फ्यू के कारण अधिक परेशानी नहीं रही लेकिन आने वाले दिनों में हड़ताल का व्यापक असर दिख सकता है।
लगातार नुकसान के बाद केएमओयू ने वाहनों में पूरी सवारी बैठाने या किराया दोगुना करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को अधिकतर बस हल्द्वानी डिपो चली गई हैं। बाकी बसे स्टेशन पर खड़ी हैं।
विज्ञापन

- धरणीधर जोशी, केएमओयू संचालक, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें