मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि हुई। मंगलवार की रात ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा।
तेज बारिश के कारण गोमती में उफान आ गई। कई स्थानों पर गधेरों का पानी खेतों में घुस गया। नगर में गोमती पुल के पास नदी गांव मार्ग पर कल्वर्ट बंद होने के कारण बारिश के पानी की निकासी रुक गई।
जिससे कई दुकानों में पानी घुस गया। सड़क पर भी बारिश पानी फैल गया। स्थानीय दुकानदारों ने इसके लिए लोनिवि को जिम्मेदार ठहराया है। कल्वर्ट नहीं खुलने पर आंदोलन करने की धमकी दी है।