बागेश्वर में नवरात्र पर भजन, कीर्तन
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर/कपकोट। नवरात्र पर्व पर मंदिरों में पूजार्थियों का लगा तांता लगा है। बागेश्वर, कपकोट, जोशीगांव के भगवती मंदिर, छानी के कालिका मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सवों की धूम मची है। कपकोट में देवी भागवत कथा सुनने वालों का तांता लगा है। नगर पंचायत के तिरुवाण स्थित कालिका मंदिर में दिन-रात चल रहे मनभावन भजनों के गायन में श्रद्धालु मस्त हैं।
सनगाड़ गांव स्थित श्री श्री 1008 नौलिंग देव के मंदिर में सुबह से ही पूजार्थियों का तांता लगा है। पनौरा गांव स्थित ईश्वरी भगवती के मंदिर में विशेष पूजा हो रही है। नगर पंचायत कपकोट के तिरुवाण स्थित माता कालिका के मंदिर में मनभावन कीर्तन, भजन हो रहे हैं।
बागनाथ नगरी के पीपल के पेड़ के पास दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी और आशीर्वाद भवन में नगर पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। वहां कमेटी के अध्यक्ष राजू कर्म्याल, विजय वर्मा, गोविंद जगाती, उमेश साह, नगर देवी पूजा में कमेटी के अध्यक्ष सूरज जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, जीवन तिवारी आदि थे।
महोत्सव स्थलों पर देर रात तक मनभावन भजन गाए जा रहे हैं। श्री दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी की ओर से केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची है। पंडित जनार्दन जोशी ने देवी भागवत कथा का वाचन किया। वहां कमेटी के नवीन कांडपाल, पंडित आनंदबल्लभ पांडे, बीएस कर्म्याल, पान सिंह ऐठानी, जमन ऐठानी, गोवर्द्धन दानू आदि थे।