फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा कपकोट में खेलकूद

Sat, 19 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागश्वर)। 
विज्ञापन
बच्चों ने जीती जलेबी रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागश्वर)। पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा कपकोट में आयोजित विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ में तनुज कपकोटी, कीर्ति बिष्ट जीते। यहां खो-खो, वॉलीबाल, सेक रेस, कबड्डी, कैरम, चैस, लूडो प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष हरीश बिष्ट ने किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी खास ध्यान देने को कहा। खेलों का आज अंतरराष्ट्रीय महत्व है। खेलों के जरिए भी कॅरिअर संवर सकता है।

विद्यालय के खेल मैदान में 100 मीटर दौड़ में राहुल नेगी, हिमांशु कपकोटी, करन दानू, वंदना रावत, ऊषा दानू, पायल देव, नीरज कुमार, चंदन दानू, मयंक जोशी, कविता दानू, भूमिका दानू, ज्योति मटियानी, 1500 मीटर दौड़ में दीनदयाल बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, कनिका तिरुवा, रेखा कपकोटी ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्ले ग्रुप के कैटर पीलर में रेस, जलेबी जंप कराई गई। इसमें हिमाद्रि हाउस, अरावली हाउस, सतपुड़ा क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, 400 मीटर रिले रेस में शिवालिक, अरावली, सतपुड़ा हाउस, शिवालिक, सतपुड़ा, हिमाद्रि हाउस ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट ने बच्चों से कहा कि आज हर क्षेत्र में प्रतियोगिता है। प्रतियोगी बनने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। अव्वल प्रतिभाओं को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। वहां सहप्रबंधक विमला बिष्ट, स्पोर्ट्स टीचर हरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें