बागेश्वर। न्याय पंचायत उत्तरौड़ा की अंडर-12 बालक-बालिका न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। कबड्डी प्रतियोगिता में नवप्रभात विद्या मंदिर कनेलीकोट प्रथम, खो-खो, फुटबाल में इंटर कॉलेज हरसीला प्रथम रहे।
इंटर कॉलेज हरसीला के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ हरसीला के प्रधान हरीश सिंह नेगी ने किया। प्रधानाचार्य मोहन गिरी गोस्वामी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे गए। इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष रघुवर दत्त चौबे आदि थे। ब्यूरो