बागेश्वर में हुई हिंदू जागरण मंच की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रकटेश्वर मंदिर में बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच की मासिक बैठक हुई। इसमें उत्तरायणी मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश संगठन मंत्री भगवान कार्की ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के रहने और चाय-पानी की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा वह उत्तरायणी मेले में चार सालों से माघी खिचड़ी भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। इस साल भी खिचड़ी का भंडारा होगा। कहा कि मेले में बाहरी लोगों का सत्यापन होना चाहिए। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री दीपक हरड़िया, जिला मंत्री नितिन साह, जिला कोषाध्यक्ष सचिन कठायत, जिला उपाध्यक्ष सूरज मेहरा, नगर अध्यक्ष गोविंद जगाती, जिला उपाध्यक्ष पंकज कठायत, नगर अध्यक्ष दीपक कठायत, युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद पंत, जिलाध्यक्ष रोहित पंत, सभासद धीरेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो