फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय और पूजा ने जीती 3 हजार मीटर दौड़

विज्ञापन
बागेश्वर में चल रहे खेल महाकुंभ में ऊंची जंप लगाती प्रतिभागी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में जय और पूजा ने 3000 मीटर की दौड़ जीत ली है। 100 मीटर की दौड़ के बालक वर्ग में नगर के जगदीश आर्य और बालिका वर्ग में फल्यांटी की पूनम बिष्ट ने जीती।
विज्ञापन

बागेश्वर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे युवा कल्याण विभाग के महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर 17 वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में बोहाला के प्रमोद मनकोटी और बालिका वर्ग में फल्यांटी की तनुजा रौतेला, 3000 मीटर दौड़ मुकाबले केे बालक वर्ग में बोहाला के जय करायत औेर बालिका वर्ग में फल्यांटी की पूजा पांडेय विजेता रहीे। खो-खो के बालक और बालिका वर्ग में फल्यांटी की टीम विजेता रही।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत नेे बताया कि तीन दिनी प्रतियोगिता में दौड़, गोलाक्षेपण, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो आदि प्रतियोगिता कराई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, गणेश धपोला, कुंदन कालाकोटी, ममता कनवाल, मीना वर्मा आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें