फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चार माह बाद भी नहीं खुली खड़लेख-हरसिंग्याबगड़ सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। मानसून काल में बंद हुई खड़लेख-सीरी-हरसिंग्याबगड़ सड़क पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हो सका है। किमी छह में सड़क का एक हिस्सा वाॅशहाउट होने से रेवती घाटी से बिचला दानपुर के बीच की आवाजाही बाधित है। क्षेत्रवासियों ने जल्द मार्ग खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

मानसून काल में कपकोट तहसील क्षेत्र के 35 से अधिक सड़कों को नुकसान हुआ था। कई सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा आने से आवागमन कई दिनों तक भी बंद रहा। अधिकांश सड़कों पर अब वाहनों की आवाजाही होने लगी है, लेकिन खड़लेख-हरसिंग्याबगड़ सड़क अब भी बंद है। ग्राम प्रधान कलावती देवी, पूर्व प्रधान पान सिंह, प्रवीण सिंह कोरंगा, जगत सिंह कोरंगा, प्रदीप कोरंगा आदि ने बताया कि बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के कारण दीवारें टूटी हुई हैं। पहाड़ी से गिरा मलबा भी अब तक नहीं हटाया गया है।
बताया कि इस सड़क से बिचला दानपुर, रेवती घाटी और सरयू घाटी के बीच का सफर कम हो जाता है। सड़क बंद होने से लोगाें को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वॉप्कोश के ईई बिशन लाल ने बताया कि सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त होने से सड़क बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा मद में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क में मरम्मत कार्य कराकर यातायात सुचारू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें