फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ईंधन किल्लत से खरीफ की फसल की बुआई प्रभावित, ब्लॉक प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार

Mon, 04 May 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रबी की फसल कटने के बाद अब खरीफ की बुआई का समय आते ही कपकोट क्षेत्र के काश्तकारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत के कारण खेती-किसानी का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ईंधन न मिलने से ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्र शोपीस बनकर रह गए हैं, जिससे समय पर बुआई करना किसानों के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक प्रमुख भावना शाही ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की सीमित उपलब्धता के कारण कृषि कार्य ठप पड़ रहे हैं। कपकोट एक कृषि प्रधान क्षेत्र है और अधिकांश आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती पर ही निर्भर है। यदि समय पर बुआई नहीं हो पाती है, तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने बुआई के सीजन को देखते हुए प्रति व्यक्ति न्यूनतम 10 लीटर ईंधन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें