कपकोट(बागेश्वर)। दानपुर स्पोट्स क्लब द्वारा आयोजित स्व. मंगल सिंह ऐठानी व स्व. नवीन फर्स्वाण मैमोरियल तृतीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता खन्ना हास्टल ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खन्ना हास्टल पंजाब ने बंगाल इंजीनियर रुड़की को 3-2 से पराजित किया।
मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता टीम को 31 हजार ट्राफी के साथ प्रदान किए। केदारेश्वर मैदान में आयोजित प्रतियोगिता मेें प्ले आफ टीम का पुरस्कार पंजाब टीम के विकास, बेस्ट अटेकर रुड़की के राहुल, बेस्ट डिफेंडर पंजाब के हिमांशु, बेस्ट लिफ्टर रुड़की के मोहित, बेस्ट ब्लॉकर पंजाब के जस्सी जसप्रीत को प्रदान किया गया। रुड़की टीम में शामिल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण जखमोला, मैनेजर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एमबी बीजू को शाल व प्रतीक चिह्न भेेंट किया गया। मैच में कमेंटरी ललित चुफाल, प्रकाश टाकुली, राजू देव ने की। चंदन बिष्ट, यशपाल बिष्ट रेफरी तथा तुषार कांडपाल, गिरीश बिष्ट स्कोरर रहे। गोपाल भंडारी, भूपेंद्र कुमार व गणेश मंडेला लाइनमैन रहे। क्लब के अध्यक्ष प्रेम पुरी ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी का आभार जताया। इस मौके पर नपं अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, संरक्षक डाँ एमसी आर्य, जोगा राम, राजेंद्र कपकोटी, गणेश उपाध्याय, गोविंद सिंह मटियानी, खुशहाल कपकोटी, सुंदर कोरंगा, हरीश कपकोटी, हडसन ऐठानी, भूपाल सिंह ऐठानी, नंदन कोरंगा आदि थे।