फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीब बच्चों के लिए रखें 

Thu, 27 Jul 2017 10:49 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक लेतीं डीएम रंजना।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 डीएम रंजना ने कहा कि निशुल्क और आरटीई के तहत कोई भी बच्चा शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहने पाए। डीएम बृहस्पतिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित कार्यशाला को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थीं। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए पहली कक्षा में 25 प्रतिशत स्थान आरक्षित रखना आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने 11 सितंबर 2017 से नौ माह से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए चलाए जा रहे खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए प्रार्थना सभा में बच्चों को जानकारी देने के निर्देश दिए।

सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत और डायट के प्राचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल ने आरटीई के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व निजी विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकाओं ने डीएम को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यशाला में सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, डीईओ आकाश सारस्वत, खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र जोशी, हेम जोशी, कैलाश प्रकाश चंदोला, जिला समन्वयक सुमित पांडे, प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी प्रधानाचार्य आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें