फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़बड़ी गधेरे से खतरे में मकान और अस्पताल

Thu, 30 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
खातीगांव ग्राम पंचायत स्थित खड़बड़ी गधेरे के किनारे बने घर और राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय का भवन खतरे की जद में है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मकानों की सुरक्षा के लिए गधेरे के किनारे तटबंध और सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण जीवन रावत ने बताया बरसात के दिनों में खड़बड़ी गधेरा उफान पर आ जाता है। जंगल से पेड़ उखड़कर आते गधेरे के बहाव के साथ आते हैं और व्यापक भूकटाव होता है। जिससे गधेरे के आसपास बने मकानों की सुरक्षा खतरे में हैं। अस्पताल भवन पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। गधेरे के तेज बहाव से अस्पताल को जाने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। सुरक्षा के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधि भी कोई रूचि नहीं ले रहे।

बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, ग्राम प्रधान राम लाल दास, पूर्व प्रधान पंचम डिगारी, कृपाल सिंह ररावत, किरांती बोरा, बसंत रावत, गणेश सिंह, प्रकाश रावत, कमल खाती, पवन खाती, गोकुल नगरकोटी, अनिल मेहता और शेखर रावत आदि ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें