बागेश्वर। बागेश्वर नगर व्यापार मंडल चुनाव संपन्न हो गए हैं। कवि जोशी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने 443 मतों से जीत दर्ज की है। सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया, उपाध्यक्ष पद पर हेम जोशी, सह सचिव पद पर राहुल साह विजयी हुए हैं। महिला उपाध्यक्ष पद पर इंदू चौधरी और कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश कार्की का निर्विरोध निवार्चन हुआ है।
चुनाव अधिकारी राजेंद्र परिहार, प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल की देखरेख में बुधवार सुबह 8 बजे मतदान हुआ। कुल पंजीकृत 1463 व्यापारियों में से 1257 व्यापारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर कवि जोशी ने 688 मत प्राप्त किए। दीपक जोशी को 245, राजेंद्र उपाध्याय को 150, देवेंद्र अधिकारी को 95, दयाल पांडे 66 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर हेम जोशी को 515 गिरीश बिष्ट को 430, जगदीश चंद्र पाठक को 202, राजेंद्र लाल साह को 99 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया को 567, भूपेंद्र जोशी 261, राजेंद्र ओली को 270, राजेंद्र सिंह को 141 को मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद पर राहुल साह को 714, मंटू भरड़ा को 528 को मत प्राप्त हुए। हर पद पर कई मत रद्द हुए।
चुनाव अधिकारी राजेंद्र परिहार ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान व्यापार संघ जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, एडवोकेट दिग्विजय जनोटी, अनिल कार्की, देवेंद्र गोस्वामी, मनीष पांडे, संजय रावल, नवीन लाल साह, पंकज पांडेय, संतोष तिवारी, सुनील वर्मा, गोविंद लाल साह, रमेश भंडारी, सुनील दोसाद, प्रमोद मेहता आदि मौजूद थे। प्रशासन की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तहसीलदार दीपिका आर्या मौजूद थीं। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। विजयी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला।
चुनाव के चलते कई बार लगा जाम
बागेश्वर। व्यापार मंडल के चुनाव तहसील रोड के एक बारातघर में संपन्न कराए गए। सड़क से सटे बारातघर में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के कारण दिनभर व्यापारियों का हुजूम लगा रहा। दिन में कई बार सड़क पर जाम लगा। जाम खुलवाने में पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। चुनाव के चलते बाजार बंद रहा। लोग चाय-पानी के लिए भी तरसते रहे।