बंललूरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कृत कपकोट निवासी कौशल्या ऐठानी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के मोहल्ला ऐठाण निवासी महिला किसान कौशल्या ऐठानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कृत होने का सौभाग्य मिला है। कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित एक समारोह में उन्होंने बृहस्पतिवार को यह पुरस्कार ग्रहण किया। जिला कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि कृषि कर्मा पुरस्कार के लिए भारत सरकार ने हर राज्य एक-एक महिला-पुरुष किसान का नाम मांगा गया था।
इसके मद्देनजर उत्तराखंड से उत्तरकाशी के पुरुष किसान समेत बागेश्वर की कौशल्या का नाम भी दिल्ली भेजा गया था। कौशल्या को यह पुरस्कार कृषि विविधिकरण के लिए मिला है। इसके तहत वह स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपने खेतों में सभी प्रकार की खेती समेत बागवानी, सब्जी उत्पादन भी करतीं हैं। इसके लिए उन्हें आत्मा योजना के तहत जिला स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुका है। कौशल्या की इस सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पुष्पा देवी, हेमा देवी आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो