फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न के लिए पर्यटक कौसानी पहुंचने लगे

Thu, 29 Dec 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
खरीददारी करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नए साल का जश्न मनाने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक कौसानी पहुंचने लगे हैं। कौसानी के सभी होटल और गेस्ट हाउस एडवांस में बुक हो चुके हैं। ऐसे में साफ है कि नए साल के इस जश्न में नोटबंदी का असर कहीं नजर नहीं आ रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी होटलों सहित अधिकांश दुकानों में स्वाइप मशीनें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन



नए साल का जश्न मनाने के लिए कौसानी में हर साल लोग बड़ी तादात में पहुंचते हैं। नए साल के स्वागत के लिए देशी-विदेशी सैलानी एडवांस में होटलों की बुकिंग करा लेते हैं। कई ऐसे पर्यटक भी होते हैं जो होटल या गेस्ट हाउस नहीं मिलने पर खुले में कैंप फायर के बीच भी जश्न मनाते हैं। कौसानी में हर साल दिसंबर अंतिम सप्ताह से विशेष चहल-पहल शुरू हो जाती है। इस साल आठ नवंबर को पांच सौ और एक हजार रुपयों की नोटबंदी के कारण  होटल व्यवसायियों में संशय बना हुआ था।

परंतु नए साल का जश्न मनाने वालों के उत्साह में नोटबंदी का कोई असर नजर नहीं आया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कौसानी के सभी होटल और गेस्ट हाउस एडवांस में बुक हो चुके हैं। इतना ही नहीं कौसानी में पर्यटकों की चहल-पहल भी बढ़ गई है। टूरिस्टों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सभी होटलों सहित कुछ अन्य दुकानों में स्वाइप मशीनें भी रखी गई हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी और पूर्व अध्यक्ष विपिन उप्रेती ने बताया कि नोटबंदी का कोई असर नहीं है। पिछले साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में नया साल मनाने के लिए पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की सुविधाओं के लिए सभी तैयारियां यहां पर की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें