कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन की दृष्टि से कुमाऊं के सुविख्यात कौसानी की आंतरिक सड़कों की हालत बद से बद बदतर हो गई है। गड्ढायुक्त सड़कों पर यात्री हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं।
वहीं यहां आने वाले सैलानियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, गंदे पानी के निकास की ठोस व्यवस्था नहीं है। होटल व्यवसायियों ने शासन-प्रशासन से सड़कों की हालत बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की हालत खस्ता है। सड़कों की दशा खराब होने के कारण पर्यटकों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गड्ढों से होकर गुजरने वाले नए वाहनों में जल्दी ही तकनीकी खराबी आ जा रही है। खराब सड़कों से इलाके की तस्वीर भी दूसरे स्थलों को गलत जाती है। सड़कों की समय-समय पर देखरेख होनी चाहिए।