पावर हाउस कौसानी में बिजली गिरने से जले उपकरण।
- फोटो : BAGESHWAR
कौसानी /बागेश्वर)। बिजली गिरने से कौसानी का बिजली घर फुंक गया। वहीं मोहल्ला कठायतबाड़ा में तार टूटने से बागेश्वर मार्केट की बिजली घंटों तक बंद हुई। इसका खामियाजा सैकड़ों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि कौसानी के बिजलीघर में सुबह करीब सवा दस बजे बिजली गिरी। इस पूरे कौसानी क्षेत्र की बिजली गुल हुई। वहीं तीसरी घटना में मोनिका भवन बिलौना के पास में लाइन की तार टूट गई। इससे बिलौना से विकास भवन तक की बिजली गुल हो गई। बारिश और ठंड के कारण बिजली कर्मियों को लाइन होल्ड करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो