फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बनी है कौसानी-भतेड़िया सड़क

Thu, 29 Nov 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बदहाल कौसानी-भतेड़िया सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन नगरी कौसानी-भतेड़िया सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है। इस सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे बने होने और दीवारें क्षतिग्रस्त होने से सैलानियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों ने लोनिवि से सड़क की दशा शीघ्र सुधारने की मांग की है। शीघ्र मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


कौसानी - भतेड़िया सड़क की कई सालों से मरम्मत नहीं हो पायी है। इस सड़क पर कई साल पूर्व किया गया डामर कई जगह उखड़ चुका है। सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं। सड़क की हालत बदहाल होने से वाहनों के संचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क के टूटे किनारों को भी अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है।

सड़क पर पानी के निकास के लिए भी नाली नहीं बनाई गई है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से सड़क की शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है। मांग करने वालों में होटल ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्लू नेगी, गुंसाई सिंह, राम सिंह, पुष्पा, रमा, सावित्री, प्रेमा और रेवती देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें