फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कौसानी और गरुड़ में पांच घंटे गुल रही बिजली

Wed, 15 Jul 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी/गरुड़/बागेश्वर। जिले में पिछले दो दिनों से बारिश थमने से लोगों को राहत मिली है, लेकिन आपदा के बाद की समस्याएं अब भी बरकरार हैं। सोमेश्वर के पास घने जंगल में एक विशाल पेड़ मुख्य विद्युत लाइन पर गिरने से कौसानी और गरुड़ क्षेत्र में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। उमसभरी गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से गरुड़ और कौसानी के लघु एवं कुटीर उद्योगों का कामकाज प्रभावित रहा। सबसे अधिक दिक्कत सीएचसी संचालकों और छोटे व्यापारियों को हुई। बिजली न होने से फ्रिजों में रखी खाद्य सामग्री और दूध खराब होने लगा, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिना पंखों के लोग बेहाल रहे। देर शाम आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर राजेंद्र बोरा ने बताया कि सोमेश्वर के पास अचानक पेड़ गिरने से मुख्य विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची, पेड़ हटाकर क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन


बंद सड़कों के कारण लोग परेशान
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद सड़कों के कारण लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, धैना-लखनी, खातीगांव-देवतोली और कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही अब भी पूरी तरह बंद है। संबंधित विभाग जेसीबी मशीनों की मदद से मार्गों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटे हैं, ताकि प्रभावित गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क जल्द बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें