फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौना में कोतवाल पर कातिलाना हमला

Wed, 23 Mar 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
  मंगलवार की रात बिलौना गांव के सास बहू खेत के समीप झगड़ा होने की सूचना मिलने पर बिलौना गांव पहुंचे कोतवाल पर एक ग्रामीण ने कातिलाना हमला बोल दिया। पुलिस ने घायलावस्था में कोतवाल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कोतवाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। उसे बुधवार को परगना मजिस्ट्रेट फींचा राम चौहान के सम्मुख पेश किया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर आरोपी को सात दिन के रिमांड पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे बिलौना गांव के प्रधान कैलाश गढ़िया ने कोतवाली आकर सास बहू खेत के समीप दो लोगों में झगड़ा होने की सूचना दी। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां अंधेेरे में छिपे जमन सिंह (66) पुत्र चनर सिंह ने कोतवाल पर किसी ठोस वस्तु से वार कर दिया। इस हमले में कोतवाल को गंभीर चोटें आईं। पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रात में ही हल्द्वानी रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में कांस्टेबल चंदन सिंह ने धारा 332, 353 आईपीसी और 07 सीएल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके परगना मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। घटना की जांच उप निरीक्षक मोहन चंद्र पलड़िया कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें