बागेश्वर में अंतर महाविद्यालयी बालीबाल प्रतियोगिता में खेलते टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन हुए विभिन्न मुकाबलों में काशीपुर, रामनगर और पिथौरागढ़ महाविद्यालयों की टीमें विजयी रही।
महाविद्यालय खेल मैदान में शुरू हुई दो दिनी वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक चंदन राम दास ने किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला काशीपुर व मनीला की टीमों के बीच खेला गया। इसमें 25-25, 13-15 से काशीपुर की टीम विजेता रही। दूसरा मैच रामनगर व लोहाघाट की टीमों के बीच खेला गया। इसमें 25-11 से रामनगर विजेता रही। बागेश्वर और पिथौरागढ़ की टीमों के बीच हुए मुकाबले में 13-15 के अंतर से पिथौरागढ़ की टीम विजेता रही।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एससी पंत, डॉ. नागेश्वर शर्मा, डॉ. बीसी तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष हरीश मेहरा, डॉ. दीपा गोबाड़ी आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में बागेश्वर, हल्द्वानी, मानिला, काशीपुर, खटीमा, रामनगर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, नैनीताल, बेरीनाग, लोहाघाट, रामनगर, अल्मोड़ा महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।