फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: करवाचौथ के लिए सज गया बाजार

Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में एक दुकान से करवाचौथ की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ किए जाने वाला करवाचौथ व्रत एक नवंबर को मनाया जाएगा। करवाचौथ पूजा के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्रियों का बाजार सज चुका है। महिलाओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। इससे व्यापारियों में भी उत्साह है।
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं साज, शृंगार के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत करतीं हैं। शाम को चांद देखने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा जाता है। व्रत के दिन महिलाओं को पूजा के लिए कई प्रकार की सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। इस कारण करवाचौथ का व्यापारियों को भी इंतजार रहता है। इस साल नवरात्र से ही व्यापारियों ने करवाचौथ का सामान दुकानों में सजा लिया।
बाजार में करवाचौथ की संपूर्ण सामग्री वाली थाल 250 रुपये से 800 रुपये तक बिक रही है। दीये पांच रुपये से 20 रुपये तक, चूड़ियां 80 रुपये से लेकर 300 रुपये सेट के हिसाब से बिक रहीं हैं। महिलाओं ने अलग से ऐपण, थाली, लोटा आदि भी सजाए हैं।
विज्ञापन




करवाचौथ के लिए हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पूजा का सभी सामान उपलब्ध है। अभी खरीदारी धीमी है। ऑनलाइन खरीदारी ने भी बाजार को प्रभावित किया है। उम्मीद है पर्व तक बड़ी संख्या में खरीदार उमड़ेंगे और अच्छा कारोबार होगा। - पूजा गढि़या, व्यापारी, खड़ी बाजार।

करवाचौथ के लिए खरीदारी होने लगी है। अभी कम ग्राहक आ रहे हैं, आने वाले तीन दिनों में बिक्री जोर पकड़ेगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग रेट की थाल बनाई है। करवाचौथ पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - कमल साह जगाती, व्यापारी, चौक बाजार, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें