फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वाद विवाद में करुणा, निबंध में पलक, प्रियांशी ने मारी बाजी

Sat, 21 Oct 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के राइंका वज्यूला में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपक आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों से बराबरी का मुकाबला कर रही हैं। अभिभावकों को लिंगभेद करने की बजाय बेटा और बेटी को समान रूप से शिक्षित कर आगे बढ़ने का मौका प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम के तहत हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में करुणा तिवारी, निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पलक साहूकार, जूनियर वर्ग में प्रियांशी परिहार, कविता पाठक में रेनू और रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा दस के विद्यार्थी विजेता बने। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदा किए गए। प्रतियोगिता का संचालन राजेश्वरी कार्की ने किया। इस मौके पर आलोक पांडेय, मोहन राम, विजयश्री पंत, विनीता अल्मियां, हरीश फर्स्वाण, कमल बिष्ट, मनोज टम्टा, चंद्रावती, मेघा कोरंगा आदि मौजूद रहे। संवाद


नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
कपकोट। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कपकोट में भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने निबंध, वाद विवाद, कविता पाठक आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। प्रधानाचार्य मोहिनी पांडेय ने कहा कि बेटियों के जीवन की सुरक्षा और उच्च शिक्षा हमारे समाज की अहम जिम्मेदारी है। इस मौके पर दीप तिवारी, रश्मि मटेला, विनोद कपकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें