फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धौलीनाग मेले में 22 हाथ लंबी मशाल रही आकर्षण का केंद्र

Sat, 21 Oct 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के धौलीनाग मंदिर में 22 हाथ लंबी मशाल लेकर परिक्रमा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। शारदीय नवरात्र की पंचमी को कांडा के विजयपुर स्थित धौलीनाग मंदिर में मेला लगा। लोक कलाकारों ने दोपहर बाद से देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों काे झूमने पर मजबूर कर दिया। हर साल की तरह इस बार भी 22 हाथ लंबी चीड़ के छिलके की बनी मशाल (राखा) आकर्षण का केंद्र रही। 22 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान धौलीनाग को खीर का भोग लगाया। मेले के दौरान देव डांगर अवतरण, मशाल से मंदिर की परिक्रमा सहित भजन कीर्तन आयोजित किए गए।
विज्ञापन


धौलीनाग देवता का मंदिर विजयपुर से करीब डेढ़ किमी पहाड़ी पर स्थित है। नवरात्र की पंचमी के दिन मंदिर में लगे मेले में लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। जागर और कुमाऊंनी हास्य व्यंग्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सायंकाल मड़ गांव से ग्रामीण चीड़ के छिलकों की मशाल के साथ आठ किमी पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। अंधेरा होने के बाद मशाल को प्रज्वलित किया गया।

मेले में आए धपोलासेरा, कांडा, पोखरी, खंतोली, मिथुनकोट, विजयपुर, ढपटी सहित क्षेत्र के अन्य गांवों के लोगों ने बारी-बारी से मशाल लेकर मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान मंदिर मेंं देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर अमर सिंह, पंडित ख्याली दत्त चंदोला, गणेश सिंह धामी, हेम पंत, गोविंद सिंह भंडारी, पुष्पेश पंत, शेर सिंह धपोला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें