फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कार्तिकेय, हर्षित, भरत और तानिया ने जीता खिताब

Thu, 27 Jun 2024 04:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के एकल और युगल मुकाबलों में जिलेभर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-11 आयु वर्ग में कार्तिकेय रावल ने कृष्णा कुमल्टा, अंडर-13 में कार्तिकेय ने प्रांजल को, अंडर-15 में हर्षित कपकोटी ने भरत को और अंडर-17 आयु वर्ग में भरत ने हर्षित को पराजित कर खिताब जीता। अंडर-13 बालिका एकल में हिमानी कोरंगा को हराकर तानिया विजेता बनी। बालिका युगल के अंडर-15 आयु वर्ग में तानिया-जिया की जोड़ी ने हिमानी-उषा को, अंडर-17 में सौम्या-वेदांशी की जोड़ी ने कोमल-पिंकी को हराकर खिताबी जीत हासिल की।
अंडर-11 के बालक वर्ग में कार्तिकेय-प्रांजल की जोड़ी ने आयुष कांडपाल-कृष्णा की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मनमोहन परिहार ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार वितरण किया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव विपिन कर्नाटक ने प्रतियोगिता के सफलता के लिए आभार जताया। इस मौके पर दीपक खेतवाल, अनिल कार्की, संजय वर्मा, डॉ. हरीश दफौटी, पंकज कांडपाल, सुनील कुमार पांडेय, संतोष खेतवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें