फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कर्म्याल क्रिकेट एकेडमी ने चौंरा को हराकर जीता मैच

Fri, 26 Jan 2024 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। चौथे दिन कर्म्याल क्रिकेट एकेडमी बी और चौंरा की टीम के बीच खेले गए मैच में एकेडमी की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्म्याल क्रिकेट एकेडमी बी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 128 रन बनाए। टीम की ओर से इशांत ने 46 रन बनाए। चौंरा की टीम के भानु ने तीन ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा कर चौंरा की टीम 12 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कर्म्याल एकेडमी ने 33 रन से जीत हासिल की। इससे पूर्व चारू सिंह दानू और संतोष खेतवाल ने मैच का शुभारंभ कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंपायर सनी थापा, धीरज खेतवाल, स्कोरर मोहन गोस्वामी, हरीश देव और उद्घोषक गणेश धपोला, संजीव खेतवाल रहे। इस मौके पर नरेश चौहान, मनोज खेतवाल, राजू कनौली, प्रदीप कार्की, सुनील पांडेय, पंकज खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें