फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य और कबड्डी में कपकोट का दबदबा

Mon, 17 Dec 2018 11:18 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सांस्कृतिक में मॉडल प्रा. स्कूल कपकोट के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से यहां आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय प्राथमिक वर्ग की सांस्कृतिक, खेलकूद, सुलेख, मानचित्र प्रतियोगिता शुरू हो गई है। लोकनृत्य में राजकीय प्राइमरी मॉडल स्कूल कपकोट जबकि कबड्डी में कपकोट ब्लॉक की टीम अव्वल रही। शुुुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया।  
विज्ञापन


राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि वह 22 और 23 दिसंबर को उधमसिंह नगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के आवागमन का व्यय उठाएंगे। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय प्राइमरी स्कूल पिंगलो उप विजेता रहा।

सुलेख में उर्मिला, वर्षा कुमल्टा दोनों कपकोट प्रथम, रागिनी मविमं बागेश्वर तृतीय, 50 मीटर दौड़ में देवेंद्र कोहली गरुड, अर्जुन शाही, हितेश गढ़िया दोनों कपकोट तृतीय, 100 मीटर दौड़ में प्रकाश कोहली गरुड़, त्रिभुवन बागेश्वर, अर्जुन शाही कपकोट प्रथम, द्वितीय, तृतीय, 200 मीटर दौड़ में त्रिभुवन टाकुली बागेश्वर, सचिन गोस्वामी, दीपक थायत दोनों कपकोट प्रथम, द्वितीय, तृतीय, 400 मीटर दौड़ में जितेंद्र गोस्वामी गरुड़, हितेश गढ़िया कपकोट, प्रकाश कोहली गरुड़ कपकोट प्रथम, द्वितीय, तृतीय मानचित्र निर्माण में हिमांशु रौतेला
विज्ञापन


राजकीय आदर्श प्रा स्कूल कपकोट, कमलेश कुमार ह्वील कुलवान, हिमांशु सिंह प्राइमरी पाठशाला कपकोट प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। अव्वल बच्चों को प्रभारी मुुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद तेवाड़ी ने पुरस्कृत किया। वहां प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम पिल्खवाल, राजूहा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह बघरी, केडी शर्मा, गिरीश तिरूवा, सुरेश राठौर, महिपाल कपकोटी, दिनेश डंगवाल, हेम लोहुमी, राजेंद्र गढ़िया, महिपाल गढ़िया आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें