फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में कपकोट में 20 एमएम और बागेश्वर में 15 एमएम बारिश

विज्ञापन
सोमवार रात की बारिश से बागेश्वर में उफान पर आई सरयू नदी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर और कपकोट में सोमवार की मध्य रात्रि करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। कपकोट में 20 एमएम, बागेश्वर क्षेत्र में 15 एमएम और गरुड़ में 2.50 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से सरयू नदी उफान पर आ गई है। सोमवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे से एक घंटे तक जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट में मूसलाधार बारिश हुई। जिला मुख्यालय के तहसील रोड में ही कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। करीब एक घंटे बाद बारिश बंद होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी तट तक सरयू के जल का फैलाव हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सरयू 865.90 मीटर पर बह रही है। गोमती नदी 862.10 मीटर पर बह रही है। दोनों नदियों का चेतावनी लेबल 869 मीटर और खतरे का निशान 870.70 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें