फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के विकास को कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
कपकोट नगर पंचायत सभागार में बैठक लेते नपं अध्यक्ष बिष्ट। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में नगर के विकास पर चर्चा की गई। जिला योजना के तहत विकास की संरचना को लेकर कई प्रस्ताव पास किए गए। पारित प्रस्तावों को जिला योजना के लिए भेजा जाएगा। केदारेश्वर मैदान में सुरक्षा दीवार और पार्किंग के प्रस्ताव प्रमुख रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने नगर क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों को रखा। सभासदों ने उज्जवला भवन से कपकोट नगर पंचायत तक मोटर मार्ग का निर्माण, डंपिंग यार्ड में सुरक्षा दीवार, मरगड़ी गधेरे में सुरक्षा दीवार, कपकोट गांव को जोड़ने वाले मार्ग में सीसी निर्माण, नहरों की मरम्मत और सुधारीकरण, किसानों को नगर पंचायत से कृषि यंत्र उपलब्ध कराने, केदारेश्वर मैदान में सुरक्षा दीवार और पार्किंग की व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की और सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों को जिला योजना में भेजने के लिए पारित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के कारण नगर के विकास कार्य भी प्रभावित हुए थे। अब तेजी से नगर के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी सदस्यों की सहमति के आधार पर नगर के विकास का खाका तैयार किया गया है। वहां पर ईओ नवीन कुमार, सभासद हेमा देवी, तनुज तिरुवा, दीपक ऐठानी, डुंगर सिंह, प्रवीण ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें