फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पेयजल लाइन

Sun, 06 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
टूटी पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने पेयजल लाइन का एक पाइप तोड़ दिया। इस पाइप में उलझकर कई लोग गिरने से चोटिल हो गए। लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से ऐसे तत्वों को चिंहित कर दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन



शनिवार की रात कपकोट के वार्ड दो में रास्ते के किनारे बिछाए गए एक पानी के पाइप को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। अंधेरे में पाइप नजर नहीं आने से रामलीला देखकर घरों को लौट रहे कई लोग इसमें उलझकर गिरने से चोटिल हो गए। पाइप के उखड़ने से पूरे रास्ते में पानी बहता रहा। इससे लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भाजयुमो नेता तनुज तिरुवा सहित अन्य लोगों ने इसकी जानकारी जल संस्थान को देने के साथ ही पुलिस प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें