फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अनशनकारियों को पहुंचाया अस्पताल, दो और बैठे

Sun, 04 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कपकोट बागेश्वर में तोली के ग्रामीणों का अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने 14 मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे पोथिंग गांव के महेश जोशी, रमेश जोशी को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया है। उनके उठते ही छठे चरण में दलीप सिंह और दरबान सिंह अनशन में बैठ गए हैं जबकि पांचवें चरण में आमरण अनशन पर बैठे तोली गांव के हयात सिंह, भूपाल गढ़िया का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


अनशनकारियों ने अंतिम सांस तक अनशन जारी रखने का संकल्प दोहराया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेेतावनी दी। जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी ने अध्यक्षता की। वहां पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख भगवत गढ़िया, उम्मेद सिंह, मदन गढ़िया आदि मौजूद थे। 

कपकोट (बागेश्वर)। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील प्रांगण में शनिवार को भी बेमियादी क्रमिक अनशन जारी रहा। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी। कर्मी के महिपाल राम, बलवंत, भीमा क्रमिक अनशन में बैठे। अध्यक्षता गिरीश जोशी ने की। रमेश चंद्र, भूपाल सिंह ने समर्थन दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें