राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की बागेश्वर और कपकोट में चली आ रही बेमियादी हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। बाल विकास परियोजना परियोजना बागेश्वर और कपकोट में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा मांगें शीघ्र पूरी न होने पर पोषाहार का वितरण रोककर विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का संकल्प लिया जाएगा।। बागेश्वर में धरना देने वालों में लीला आर्या, मरियम डेविड, राहिला, सोनू आर्या, सोनू आर्या, मुन्नी आर्या, जया पांडे, नीमा गोस्वामी, प्रेमा पांडे, ममता देवी आदि थे। उधर कपकोट में धरना देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कमला दानू, हंशी ऐठानी, मालती गढ़िया, माया कोरंगा, द्रोपदी बिष्ट, प्रभा कोरंगा आदि शामिल थी।