बागेश्वर। युवा स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में स्व. भूपेंद्र सिंह सुयाल की स्मृति में आयोजित ओपन प्राइजमनी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन कपकोट ब्लॉक का दबदबा रहा। नुमाइशखेत मैदान में खेले गए मुकाबले में कपकोट की टीम ने एसएस करन को 58 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी।
शनिवार को आयोजित मुकाबले में 15-15 ओवरों के इस मुकाबले में एसएस करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कपकोट ब्लॉक के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 15 ओवरों में 177 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस करन की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 120 रन ही बना सकी । मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, नगर महामंत्री पंकज टम्टा, राजा गढ़िया और प्रियांशु भाकुनी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर नितेश वर्मा, राहुल साह, संजय नेगी, दीपक गस्याल, अंकित नगरकोटी, विजय परिहार, शुभम साह, आदि मौजूद रहे। संवाद