फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट क्षेत्र एकमात्र एंबुलेंस के भरोसे, सरयू पुल पर पार्क हो रहे वाहन

Wed, 18 Nov 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में जिला अस्पताल के बाहर खड़ी खराब एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली 108 एंबुलेंस सेवा इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। संसाधनों की कमी और लचर प्रबंधन के चलते जिले की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिले में संचालित कुल 10 एंबुलेंस वाहनों में से वर्तमान में एक वाहन खराब पड़ा हुआ है जिससे मरीजों को समय पर वाहन मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहन खराब होने के बाद प्रबंधन की ओर से जो व्यवस्था की गई, उसने दूरस्थ क्षेत्रों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। प्रबंधन ने दाणोंछीना क्षेत्र में खड़े खराब वाहन की जगह शामा में तैनात 108 एंबुलेंस को दाणोंछीना भेज दिया है। इस फेरबदल के कारण कपकोट जैसा बड़ा और दूरस्थ क्षेत्र अब केवल एक ही एंबुलेंस के भरोसे संचालित हो रहा है। ऐसे में यदि एक साथ दो आपातकालीन मामले सामने आ जाएं, तो मरीजों की जान पर बन सकती है। जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। स्थिति यह है कि जीवन बचाने वाले इन वाहनों को मजबूरन अस्पताल के निकट सरयू पुल के पास पार्क किया जा रहा है। अस्पताल से दूरी और पुल के पास खड़े होने के कारण कई बार आपात स्थिति में समय पर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाती, जिससे तीमारदारों और मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 108 सेवा के जिला प्रभारी सौरव कठैत ने बताया कि जो वाहन खराब हुआ है, उसकी मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही वाहन को ठीक करवाकर सेवा सुचारु रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें