सेंट एडम्स स्कूल के राखी प्रतियोगिता में अव्वल बच्चें
- फोटो : अमर उजाला
सेंट एडम्स स्कूल में राखी पर्व पर हुई प्रतियोगिता के परिणाम स्कूल प्रशासन ने घोषित कर दिए हैं। विभिन्न वर्गों में कनिका, रजनी, प्रियांशु, कृष्णा, आराध्या ने बाजी मारी। स्कूल की प्रधानाचार्या रजिया सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को स्कूल परिवार ने सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के प्रबंधक जावेद सिद्दीकी, उप प्रबंधक मुरसिल सिद्दीकी, पूजा, अनामिका सिंह, केवल जोशी आदि मौजूद थे।